Translate

गुरुवार, जुलाई 13

सीमा तोड़ दी(रुबाई)

 


सीमा ने तोड़ी सारी सीमाएं
लाँघी है दो देशों की सीमाएं
प्रेमी की पत्नी बनने की खातिर
पागल नारी ने तोड़ी सीमाएं
  कुमार अहमदाबादी


मंगलवार, जुलाई 11

खट्टी मीठी साथी(रुबाई)


खट्टी मीठी खारी जीवनसाथी
सारे जग से न्यारी जीवनसाथी
किस्मत महकी है उस के आने से
फूलों से भी प्यारी जीवनसाथी

कुमार अहमदाबादी

रविवार, जुलाई 9

काटती हो जब सब्जी(रुबाई)

 

अपने आप में खोयी रहती तो तुम

हर काम सफाई से करती हो तुम

जब काटती हो सब्जी तन्मय होकर

मासूम बहुत सुंदर लगती हो तुम

कुमार अहमदाबादी

शनिवार, जुलाई 8

स्वामिनी खड़ी है(रुबाई)


स्वामी की स्वामिनी खड़ी है छत पर

प्रीतम की भामिनी खड़ी है छत पर

बारिश में भीगने का सोचा तब से

सावन में कामिनी खड़ी है छत पर

कुमार अहमदाबादी

बुधवार, जुलाई 5

वापस लौटो(रुबाई)

भाई मेरे वापस लौटो जल्दी

धारा सीधी अपने घर को चल दी

सच कहता हूं कल के भूले को भी

सत्कारेंगे कुमकुम चावल हल्दी

कुमार अहमदाबादी



मंगलवार, जुलाई 4

सो न सकी (रुबाई )


राखी बेचैन हो गयी सो न सकी
चूड़ी बेचैन हो गयी सो न सकी
सीमा पर शंखनाद के बाद ‘कुमार’
माई बेचैन हो गयी सो न सकी
कुमार अहमदाबादी


रविवार, जुलाई 2

अभिलाषा हो तुम(रुबाई)


जन्मों जन्मों की अभिलाषा हो तुम
सतरंगी जीवन की आशा हो तुम
थोड़ा पाती हो ज्यादा देती हो
दैवी ताकत की परिभाषा हो तुम
कुमार अहमदाबादी

લેખન માં અલંકાર

અલંકાર (કોપી પેસ્ટ) અલંકાર એટલે :- સાહિત્યમાં વાણીને શોભામાં અને પ્રભાવમાં વધારો કરે તેવા ભાષાકીય રૂપોનો જે પ્રયોજન કરવામાં આવે છે તેને અલંક...