Translate

मंगलवार, मई 19

संगीत से रोगोपचार

 MUSIC FOR HEALTH

संगीत द्वारा बहुतसी बीमारियों का उपचार सभंव, चिकित्सा विज्ञान मानता हैं कि प्रतिदिन २० मिनट अपनी पसंद का संगीत सुनने से बहुत रोगों से बचा जा सकता है। रोग का संबंध किसी ना किसी ग्रह विशेष से होता हैं,उसी प्रकार संगीत के सुरो व रागो का संबंध भी किसी ना किसी ग्रह से होता हैं। जातक को जिस ग्रह विशेष से संबन्धित रोग हो और उसे उस ग्रह से संबन्धित राग, सुर अथवा गीत सुनाये जायें तो जातक शीघ्र स्वस्थ होता हैं| जिन शास्त्रीय रागों का उल्लेख किया है उन रागों मे कोई भी गीत, भजन या वाद्य यंत्र बजाया या सुना जा सकता हैं। (सुर व राग से संबन्धित फिल्मी गीत उदाहरण के लिए)

ध्रुव वैद्य

1. हृदय रोग (cardiac care)

राग दरबारी व राग सारंग से संबन्धित संगीत सुनना लाभदायक है। इनसे संबन्धित गीत हैं :-

* तोरा मन दर्पण कहलाए (काजल),

* राधिके तूने बंसरी चुराई (बेटी बेटे ),

* झनक झनक तोरी बाजे पायलिया ( मेरे हुज़ूर ),

* बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम (साजन),

* जादूगर सइयां छोड़ मोरी (फाल्गुन),

* ओ दुनिया के रखवाले (बैजू बावरा ),

* मोहब्बत की झूठी कहानी पे रोये (मुगले आजम )

2. अनिद्रा (insomania)

राग भैरवी व राग सोहनी सुनना लाभकारी होता है, जिनके प्रमुख गीत हैं :-

* रात भर उनकी याद आती रही (गमन),

* नाचे मन मोरा (कोहिनूर),

* मीठे बोल बोले बोले पायलिया (सितारा),

* तू गंगा की मौज मैं यमुना (बैजु बावरा),

* ऋतु बसंत आई पवन (झनक झनक पायल बाजे),

* सावरे सावरे (अनुराधा),

* चिंगारी कोई भड़के (अमर प्रेम),

* छम छम बजे रे पायलिया (घूँघट ),

* झूमती चली हवा (संगीत सम्राट तानसेन ),

* कुहू कुहू बोले कोयलिया (सुवर्ण सुंदरी )

3. एसिडिटी (acidity)

होने पर राग खमाज सुनने से लाभ मिलता है | इस राग के प्रमुख गीत हैं :-

* ओ रब्बा कोई तो बताए प्यार (संगीत),

* आयो कहाँ से घनश्याम (बुड्ढा मिल गया),

* छूकर मेरे मन को (याराना),

* कैसे बीते दिन कैसे बीती रतिया (अनुराधा),

* तकदीर का फसाना गाकर किसे सुनाये ( सेहरा ),

* रहते थे कभी जिनके दिल मे (ममता ),

* हमने तुमसे प्यार किया हैं इतना (दूल्हा दुल्हन ),

* तुम कमसिन हो नादां हो (आई मिलन की बेला)

4. दुर्बलता (weakness)

यह शारीरिक शक्तिहीनता से संबन्धित है| व्यक्ति कुछ कर पाने मे स्वयं को असमर्थ अनुभव करता है। इस में राग जयजयवंती सुनना या गाना लाभदायक है। इस राग के प्रमुख गीत हैं :-

* मनमोहना बड़े झूठे (सीमा),

* बैरन नींद ना आए (चाचा ज़िंदाबाद),

* मोहब्बत की राहों मे चलना संभलके (उड़न खटोला ),

* साज हो तुम आवाज़ हूँ मैं (चन्द्रगुप्त ),

* ज़िंदगी आज मेरे नाम से शर्माती हैं (दिल दिया दर्द लिया ),

* तुम्हें जो भी देख लेगा किसी का ना (बीस साल बाद )

5. स्मरण (memory loss)

जिनका स्मरण क्षीण हो रहा हो, उन्हे राग शिवरंजनी सुनने से लाभ मिलता है | इस राग के प्रमुख गीत है -

* ना किसी की आँख का नूर हूँ (लालकिला),

* मेरे नैना (मेहेबूबा),

* दिल के झरोखे मे तुझको (ब्रह्मचारी),

* ओ मेरे सनम ओ मेरे सनम (संगम ),

* जीता था जिसके (दिलवाले),

* जाने कहाँ गए वो दिन (मेरा नाम जोकर )

6. रक्त की कमी (animia)

होने पर व्यक्ति का मुख निस्तेज व सूखा सा रहता है। स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन होता है। ऐसे में राग पीलू से संबन्धित गीत सुनें :-

* आज सोचा तो आँसू भर आए (हँसते जख्म), * नदिया किनारे (अभिमान),

* खाली हाथ शाम आई है (इजाजत),

* तेरे बिन सूने नयन हमारे (लता रफी),

* मैंने रंग ली आज चुनरिया (दुल्हन एक रात की),

* मोरे सैयाजी उतरेंगे पार (उड़न खटोला),

7. मनोरोग अथवा अवसाद (psycho or depression)

राग बिहाग व राग मधुवंती सुनना लाभदायक है। इन रागों के प्रमुख गीत है :-

* तुझे देने को मेरे पास कुछ नही (कुदरत नई), * तेरे प्यार मे दिलदार (मेरे महबूब),

* पिया बावरी (खूबसूरत पुरानी),

* दिल जो ना कह सका (भीगी रात),

* तुम तो प्यार हो (सेहरा),

* मेरे सुर और तेरे गीत (गूंज उठी शहनाई ),

* मतवारी नार ठुमक ठुमक चली जाये मोहे (आम्रपाली),

* सखी रे मेरा तन उलझे मन डोले (चित्रलेखा)

8. रक्तचाप (blood pressure)

ऊंचे रक्तचाप मे धीमी गति और निम्न रक्तचाप मे तीव्र गति का गीत संगीत लाभ देता है। शास्त्रीय रागों मे राग भूपाली को विलंबित व तीव्र गति से सुना या गाया जा सकता है। -----ऊंचे रक्तचाप मे (high BP)

* चल उडजा रे पंछी कि अब ये देश (भाभी),

* ज्योति कलश छलके (भाभी की चूड़ियाँ ),

* चलो दिलदार चलो (पाकीजा ),

* नीले गगन के तले (हमराज़)

-----निम्न रक्तचाप मे (low BP)

* ओ नींद ना मुझको आए (पोस्ट बॉक्स न. 909),

* बेगानी शादी मे अब्दुल्ला दीवाना (जिस देश मे गंगा बहती हैं ),

* जहां डाल डाल पर ( सिकंदरे आजम ),

* पंख होते तो उड़ आती रे (सेहरा )

9. अस्थमा (asthma)

आस्था तथा भक्ति पर आधारित गीत संगीत सुनने व गाने से लाभ राग मालकँस व राग ललित से संबन्धित गीत सुने जा सकते हैं। जिनमें प्रमुख गीत :-

* तू छुपी हैं कहाँ (नवरंग),

* तू है मेरा प्रेम देवता (कल्पना),

* एक शहँशाह ने बनवा के हंसी ताजमहल (लीडर),

* मन तड़पत हरी दर्शन को आज (बैजू बावरा ), आधा है चंद्रमा ( नवरंग )

10. शिरोवेदना (headache)

राग भैरव सुनना लाभदायक होता है। इस राग के प्रमुख गीत :-

* मोहे भूल गए सावरियाँ (बैजू बावरा),

* राम तेरी गंगा मैली (शीर्षक),

* पूंछों ना कैसे मैंने रैन बिताई (तेरी सूरत मेरी आँखें),

* सोलह बरस की बाली उमर को सलाम (एक दूजे के लिए)

शुक्रवार, मई 1

संस्कार सिंचन

 बच्चों में संस्कारोँ का सिंचन

आवणारी पेढ़ीओ लणती रहे
सदविचारो जो तमे वावी सको
सुरेश विराणी
कवि कि सुरेश विराणी कि उपरोक्त पंक्तियाँ गहन अर्थ रखती हैं. पहले गुजराती भाषा के इस शेर का भावार्थ स्पष्ट कर दूँ। शेर का भाव है कि अगर आज बोएंगे तो आनेवाली पीढ़ियां सदविचारों कि फसल को काट सकेगी। अगर भावि पीढ़ियों को संस्कारी बनाना है तो आज से ही कार्य शुरू करना होगा। ये बहुत महत्वपूर्ण विचार है। कवि ने खेती के प्रतिक के सहारे दो पंक्तियों में विशाल व गहन अर्थ रखनेवाली बात कही है। ये तो सब चाहते हैं कि मैं बच्चे में सद्विचारों का सिंचन करूँ। मगर कितने लोग सफल होते हैं? कितने लोग बच्चों में संस्कारों का सिंचन करनेवाली सही प्रक्रिया से गुजरते हैं?
कुछ साल पहले मैंने महाराष्ट्र के एक भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश का वक्तव्य सुना था। उन्होंने एक महत्वपूर्ण बात कही कि, "पहले माँ बाप बिगड़ते हैं फिर बच्चे बिगड़ते हैं। पहले बीज बिगड़ता है फिर फसल बिगड़ती है,"इस बात के समर्थन में उन्हों ने जो घटना सुनाई वो प्राय हर घर में घटित होती है। जिस से बात न करनी हो ऐसे व्यक्ति का फोन आने पर माता-पिता अक्सर फोन बच्चे के हाथ में पकड़ाकर कहते हैं कि कह दे "पापा घर पर नहीं है या मम्मी घर पर नहीं है" क्या ऐसा कर के माँ बाप बच्चों में गलत संस्कारों के बीज बोने का कार्य नहीं करते हैं? इस तरह की छोटी छोटी कई घटनाओं द्वारा माँ बाप बच्चों में कुसंस्कारों के बीज बोते हैं। जैसे कि "अब की बार मामाजी तुम्हें कुछ कहें तो तुम भी साफ साफ ये कह देना" या खुद कह देते हैं कि "खबरदार जो मेरे बच्चे को कुछ कहा"। कौन सोचता हैं की ऐसा कर के मैं गलत कर रहा हूँ।
बच्चों में संस्कारों एवं सदविचारों का सिंचन करने की प्रक्रिया लम्बी व धैर्य की परीक्षा लेनेवाली प्रक्रिया है। जिस तरह अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए किसान को एक लम्बी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। उसी तरह बच्चों को संस्कारी बनाने के लिए माता पिता को भी लम्बी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। ये प्रक्रिया माता पिता के धैर्य की कसोटी करती है। लेकिन ये भी सच है क़ि जिस तरह किसान अच्छी फसल प्राप्त करने की प्रक्रिया से गुजरे बगैर अच्छी फसल प्राप्त कर नहीं सकता। माता पिता भी बच्चों को संस्कारी बनाने क़ि प्रक्रिया से गुजरे बगैर बच्चों को संस्कारी बना नहीं सकते।
फसल प्राप्त करने के लिए किसान पहले खेत जोतता है, फिर बीज बोता है, फिर पानी से सिंचन करता है। बीजों के अंकुरित होने से लेकर कटाई तक तथा जंगली जानवरों एवं शत्रु से फसल को बचाने के लिए निगरानी करता है। फसल को कोई रोग ना लगे, इसलिए कीटनाशक पदार्थों का उपयोग करता है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मौसम मेहरबान रहे तो अच्छी फसल तैयार होती है। पूरी प्रक्रिया में कहीं भी थोड़ी सी भी चूक हो जाये तो सारी मेहनत पर पानी फिरने का खतरा रहता है। इसी तरह बच्चों में संस्कारों का सिंचन करना भी पल दो पल या महीने दो महीने की प्रक्रिया नहीं। ये एक लम्बी प्रक्रिया बल्कि कहना चाहिए की एक लम्बी साधना है।
बच्चों द्वारा सिखने की प्रक्रिया गर्भावस्था से ही शुरू हो जाती है। अभिमन्यु ने चक्रव्यूह के बारे में जानकारी कब प्राप्त की थी? अगर अभिमन्यु की कथा इस बात का प्रमाण है क़ि बच्चा गर्भावस्था से ही सीखना, ज्ञान प्राप्त करना शुरू कर देता है। गर्भावस्था के दौरान माँ जो कुछ भी: सुनती हैं, सोचती हैं, समझती हैं , देखती हैं. पढ़ती हैं, खाती हैं, पीती हैं: का असर बच्चे पर पड़ता हैं। माँ अगर धार्मिक ग्रंथ पढ़ती हैं तो बच्चे में धार्मिक संस्कारों के विकसित होने क़ी सम्भावनाएं ज्यादा होती हैं. माँ वाहियात टीवी सीरियलें देखती हैं; तो कुसंस्कारों के बीज विकसित होने क़ि सम्भावनाएं ज्यादा होती हैं। बच्चे के जन्म के बाद संस्कारों के सिंचन की प्रक्रिया आगे बढाती हैं। यूँ समझिये कि वो बीज के अंकुरित होने के बाद की स्थिति होती हैं.
बच्चे कुसंस्कारों का विष पी न जाये। इसलिए टीकाकरण भी जरुरी हैं। बच्चों को ये बताते रहना जरुरी हैं कि कुसंस्कार, अनीति, जूठ,छल, प्रपंच का फल हमेशा बुरा फल मिलता हैं। जब कि सत्य, निष्ठा, ईमानदारी, सद्गुणों का फल हमेशा अच्छा मिलता हैं। बच्चों का 'टीकाकरण' करने के लिए छत्रपति शिवाजी व उन की माता माता जीजाबाई, सरदार वल्लभभाई पटेल, स्वामी विवेकानंद तथा और भी ऐतिहासिक पात्रों कि कथाएं सुनायी जानी चाहिए। इतिहास में ऐसी बहुत सी कहानियां है। जिन का 'टीकाकरण' करने के लिए उपयोग किया जा सकता है। इतिहास की गाथाएं बच्चों को बताएंगी कि कठोर परिश्रम के बिना सफलता नहीं मिलती। कठोर परिश्रम के बाद भी सफलता तब मिलती है जब माता पिता का आशीर्वाद हो। कवि ने दो ही पंक्तियों में खेती के प्रतिकों के सहारे कितना कुछ कह दिया है। वही किसान अच्छी फसल प्राप्त कर सकता है। जो अच्छी फसल प्राप्त करने कि योग्यता रखता हो। वही माता पिता बच्चों को संस्कारी बना सकते हैं। जो पहले खुद संस्कारी बनते हैं।
महेश सोनी
(गुजराती लेखक मंडल के मुखपत्र लेखक अने लेखन में कुछ वर्ष पहले छपा मेरा लेख)

रविवार, अप्रैल 26

स्वस्थ जीवन के सूत्र(अनुदित)


(बुजुर्गों के लिये)

अनुवादक - कुमार अहमदाबादी 


डॉ. हिदेकी वाडा 61 वर्ष के हैं, वैज्ञानिक हैं। ये विशेष रुप से वृद्धों के मानसिक रोगों के विशेषज्ञ हैं। इन्हों ने अभी “द 80-यर ओल्ड वॉल” नाम का पुस्तक प्रकाशित किया है। किताब की अब तक 500,000 कॉपियां बिक चुकी है। आशा है 1 मिलियन तक बिक जाएगी। 


डॉ.वाडा के 44 जीवन मंत्र यहां लिखए हैं। जो पढ़ने और साझा(शेयर) करने लायक हैं: विशेष रुप से आप के प्रिय वृद्धजनों के साथ:



1. प्रति दिन चलिये, धीमी गति से ही सही पर चलिये 

    2.जब आप दुःखी हों या गुस्से में हों तब गहरा श्वास लिजीए। इस से मन को शांति मिलेगी।

3. हल्का फुल्का व्यायाम कीजिए उस से शरीर कठोर बनेगा।

4. गर्मियों में अगर एयरकंडीशनर का उपयोग करते हों तो उचित मात्रा में पानी पीजिए।

5. आवश्यक हो तो डायपर पहनने में शरम मत कीजिएगा। वो शरीर के हलन चलन(बोडी मूवमेंट) को सरल बनाता है।

6. भोजन को अच्छी तरह चबाइये। इस से भोजन पचने में सरल होगा एवं मस्तिष्क व तन को सक्रिय रखेगा।

   7.भूलने की आदत उम्र के कारण होती, बल्कि मस्तिष्क के कम उपयोग के कारण होती है।

8. ये आवश्यक नहीं है।प्रत्येक समस्या का उपचार दवाओं से नहीं हो।

9. रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) और मधुमेह(सुगर) को जबरन कम करने की जरुरत नहीं है।

10. अकेला होना एकलता नहीं होती। वो आराम का समय हो सकता है।

11.थकान लगी हो तो शरीर में आलस फैलना स्वाभाविक है।

12.सुरक्षित तरीके से वाहन न चला सको तो वाहन चलाना छोड़ दो।

13.चाहे जो कीजिए, मंगल वो न कीजिए जिस से तनाव उत्पन्न हो। उसे टालिये

14. आयु बढने के बावजूद कुदरती इच्छाएं रहती है।

15. घर पर बैठे मत रहिये। तरोताजा हवा के संपर्क में रहिये, बाहर की दुनिया देखिये।

16. जिस की इच्छा हो वो खाइये। लेकिन मर्यादित मात्रा में खाइये।

17. प्रत्येक कार्य बिना कोई जल्दबाजी सावधानी पूर्वक कीजिए।

18.जो लोग आप को अस्वस्थ करते हैं। उन से दूर रहिये।

19.टीवी न मोबाइल को कम समय दीजिए। 

20.कभी बीमारी से साथ समझौता कर लेना अच्छा होता है।

21.“हमेशा रास्ता होता है” – ये विचार व्यक्ति में शक्ति व उर्जा का संचार करता है।

22.ताजे फळ व सब्ज़ियां खानी जरुरी है

23.ज्यादा देर नहाना जरुरी नहीं है। नहाने के लिये १० मिनिट काफी हैं।

24.नींद न आये तो जबरदस्ती मत लीजिए।

25.जो आप को खुश करता हो वो मस्तिष्क को सक्रिय रखता है।

26.मन में कुछ भी मत रखिये, जो कहना हो कर दीजिए।

27.विश्वास पात्र फैमिली डॉक्टर के संपर्क में रहिये।

28.हमेशा समर्पण करने की जरुरत नहीं। कभी “खराब माता पिता” बनना भी जरुरी है।

29.विचार बदलते हों, परिवर्तित होते हों तो फिक्र की कोई बात नहीं।

30.वृद्धावस्था में डिमेन्शिया (भूलने की आदत) कभी कभी शांति मिलने या प्राप्त करने का जरिया बन जाती है।

31.सीखना बंद करोगे तो तेजी से वृद्ध बनोगे।

32.मान सम्मान के पीछे दौड़ने की कोई जरुरत नहीं है। जो मिला हो उसी से संतोष कीजिए।

33. माता-पिता का मन व भाव हमेशा निर्दोष होते हैं। ये उन का विशेषाधिकार है

34.जीवन की कठिन परिस्थितियां ही जीवन को रोचक व रसिक बनाती है। मसालेदार भी बनाती है।

35.सूर्यप्रकास में बैठने से उर्जा मिलती है।

36.दूसरों के लिये सकारात्मक कार्य करने से हमें भी सकारात्मक फल मिलता है।

37.प्रत्येक दिन शांति व मस्ती से जिएं।

38.इच्छाओं का होना इंसान के जीवंत होने का प्रमाण है।

39.हमेशा सकारात्मक सोच रखिये। सकारात्मक विचार कीजिये।

40.आराम से सांस लें। अब जीवन में ज्यादा दौड़-धूप करनेकी जरुरत नहीं।

41.आप को जीवन कैसे जीना है। ये आप तय कीजिए। 

42.जो होता है उस का शांति से स्वीकार कीजिये।

43.खुशमिजाज व मस्त मौले लोग सब को अच्छे लगते हैं।

44.एक मुस्कान को अनेक आशिर्वाद मिलते हैं।


कृपा कर के इस संदेश को अपने माता-पिता एवं बडों के साथ साझा(शेयर) कीजिए।


क्यों कि वे खुशी से, शांति से अच्छा स्वास्थ्य पूर्ण जीवन जी सके।🌿🙂




हमेशा स्वस्थ रहिये 🙏🏻💪☕

मंगलवार, अप्रैल 21

स्त्रियों की कार्य क्षमता (अनुदित)


लेखक – पी पी राठोड़ (सुरत)

अनुवादक – कुमार अहमदाबादी 


क्या कभी इस विषय पर कोई सर्वेक्षण हुआ है। स्त्रियों के पास कितनी बौद्धिक क्षमता होती है?🤔😊😊😊👌👌👍👍


भारत के प्रत्येक घर में सुबह, दोपहर, शाम, सप्ताह के सातों दिन भोजन बनाया जाता है। रोटी, सब्जी, दाल चावल, विभिन्न चटनीयां, मिठाइयां, नमकीन भांति भांति के पकवान बनते हैं। 

क्या कभी इस मुद्दे पर अभ्यास हुआ है? ये सब बनाने वाली स्त्रियों की बौद्धिक प्रतिभा कितनी और कैसी होती है। 🤔


सच तो ये है। एसा कोई यंत्र कुदरत ने भी नहीं बनाया है। जो स्त्रियों की बौद्धिक प्रतिभा को नाप सके। इन की बौद्धिक प्रतिभा इतनी विशाल, गहरी और सूक्ष्म होती है। उसे मापने की क्षमता इंसान में नहीं है।  


🍲✨ रसोईघर सिर्फ बर्तनों का भंडार नहीं होता। 

वो एक प्रयोगशाला होता है। 

छौंकते समय तेल कितना चाहिये? राई सब तड तड बोलेगी? हल्दी कब डालनी है?

 वो एक रासायणिक प्रयोगशाला होता है।


छौंकते समय कितना तेल चाहिये? हल्दी व मिर्च मसाले कितने चाहिये? 


— ये गणित की कला है! ➗✨

गैस की आंच कब धीमी रखनी है? कौन सी बानगी में कडछा व कौन सी में चिपिया लेना है। कब कढ़ाई का और कब भगौने का उपयोग करना है? सबकुछ स्वयं स्फुरित होता है।


— ये physics! तापमान का खेल है 🔥⚙️


स्त्री ये कैसे मालूम करती है। भोजन पक गया है?



— ये आब्जर्वेशन की चरम सीमा पर 

पहुंची कुशलता के कारण होता है।👀👌


एक साथ चार बानगियां बनाना और वो भी तय समय पर!


— ये वही कर सकता है जो मैनेजमेंट माहिर हो। 🕒💼

दूध उबल रहा हो, कुकर की सीटी की टाईमींग, तेल का तापमान, चाय ठंडी न हो जाने का ध्यान रखना…..


— ये सब multitasking की पराकाष्ठा होती है। 🤯👏

मीठा, तीखा… सिर्फ चपटी से जान लेना!

ये तो इनबिल्ट AI है।😄🔥


भोजन या खाद्य सामग्री ऋतु के अनुसार कितने दिन टिकेगी का अंदाज लगाना……


ये सिर्फ अनुभव नहीं होता है। इस का अपना विज्ञान है।


💛 रसोई बनाना सिर्फ कौशल्य नहीं है।

वो प्रेम, जिम्मेदारी और समर्पण भाव तीनों का परिपूर्ण संगम है।


शिक्षित न हों तो भी और 

डिग्री न हों तो भी

अंग्रेजी न आती हो तो भी 


रसोईघर को संचालित करने वाली स्त्री किसी मैनेजर से कम नहीं होती।

 🙌👑💯


🌼 एक दिन निष्पक्ष भाव से देखना…

अपने बनाए भोजन तरफ व घर की स्त्री की तरफ–

आप को मालूम होगा। रोज इस कला के लिये कितना कौशल्य, त्याग व समर्पण भाव का उपयोग होता है।

रोज का त्याग रोज चमत्कार करता है✨🙏

हमें रोज तीन बार ताजा, गरम, स्वादिष्ट *भोजन* कैसे मिलता है। 

🍛❤️

भोजन से पहले एक बार कुदरत द्वारा मिली। इस *रसोई की देवी* *अन्नपूर्णा* को मन की गहराईयों से धन्यवाद कहिये।

🙏

स्त्री में जो बुद्धि चातुर्य, सहनशीलता व प्रेम व समर्पण की ताकत है। उसे किसी पाठ्य पुस्तक या पाठ्य

क्रम से सीखा नहीं जा सकता। 💐❤️✨ 💛

—-पी पी राठोड़ (सुरत)

गुरुवार, अप्रैल 9

परमात्मा का आभार मानने के लिये दस अदभुत कारण


अनुदित

अनुवादक -महेश सोनी 


वाहन चलाते समय टायर घिस जाते हैं। जब की जीवनभर दौडने के बाद भी आप के पैर के तलवे नये जैसे रहते हैं।

शरीर में ७५% पानी होता है। लाखों छिद्र होने के बावजूद एक बूंद पानी शरीर में से लीक नहीं होता है।

सहारे के बिना कुछ भी टिकता नहीं, स्थिर नहीं रहता। लेकिन शरीर अपना संतुलन बनाकर रखता है।

बैटरी कोई भी हो चार्ज किए बिना चलती या टिकती नही है। जब की हृदय जन्म से मृत्यु तक लगातार धडकता रहता है।

कोई भी पंप हमेशा नहीं चलता। लेकिन रक्त पूरी जिंदगी लगातार बहता रहता है।

विश्व के बढ़िया से बढ़िया कैमरों की भी मर्यादा होती है। लेकिन आंख हजारों मेगा पिक्सल के प्रत्येक दृश्य को देख सकती है। उस का विश्लेषण कर सकती है। 

कोई भी लेबोरेट्री स्वाद का परीक्षण नहीं कर सकती। जीभ किसी भी साधन के बिना अनेकों स्वाद को पहचान लेती है।

सब से आधुनिक सेन्सर भी मर्यादित है। त्वचा सूक्ष्म से सूक्ष्म संवेदना का अनुभव कर सकती है।

कोई भी साधन प्रत्येक आवाज को उत्पन्न नहीं कर सकता। लेकिन गला हजारों फ्रीक्वेंसी के आवाज उत्पन्न कर सकता है।

कोई भी उपकरण आवाजों को पूर्ण रुप से डिकोड नही कर सकता। लेकिन कान प्रत्येक आवाज को समझते हैं; और अर्थ घटन भी करते हैं।

*ईश्वर ने हमें जो जो अनमोल सुविधाएं दी है। उस के लिये उस का आभार मानिये।*

और

*हमें कोई अधिकार नहीं है हम परमात्मा को शिकायत करें।*


*रोज सुबह उठना अपने आप में एक चमत्कार है!*



*इन सब के लिये सर्वशक्तिमान परमात्मा को धन्यवाद कहो*


🙏🏻

सोमवार, मार्च 23

पर्यावरण दिवस पर प्रतिज्ञा

 

🙏 पर्यावरण दिवस पर प्रतिज्ञा🙏

अनुवादक - महेश सोनी 


मैं प्रतिज्ञाबद्ध रहूंगा,

हमारे लिये एवं हम सब की

भावि पीढीयों के लिये…

मैं दंतमंजन एवं दाढी करते समय पानी का उपयोग उसे टमलर में भरकर करुंगा। नल को खुल्ला नहीं छोडूंगा।

मैं भोजन करते समय जूठन नहीं छोडूंगा; अन्य किसी भी तरह अन्न का बिगाड़ नहीं करुंगा।

मैं लेखन कार्य करते समय कागज के दोनों तरफ लिखूंगा। कागज का व्यवस्थित उपयोग करुंगा।

मैं यहां वहां जहां तहां कूडा कर्कट नहीं फेकूंगा।

मैं जो उपयोगी न हो उन डिवाइस एवं चार्जर की स्विच तुरंत बंद कर दूंगा।

मैं AC, RO या वॉशिंग मशीन में से निकलने वाले पानी का दुबारा उपयोग करुंगा।

मैं नहाने के लिये फव्वारे के उपयोग ना कर के बाल्टी और टमलर का उपयोग करुंगा।

मैं जब भी घर से बाहर निकलूंगा; मेरे साथ वस्त्रों की एक बैग लेकर निकलूंगा।

मैं आज ही एक पौधा लगाउंगा; एवं पूरे मन से उस का जतन करुंगा।

मैं जब भी बाहर जाउंगा; पानी की बोतल अपने साथ रखूंगा।

मैं मेरे वाहनों की सफाई करने में पानी का उपयोग नही। करुंगा। कपड़े से उस की साफ सफाई करुंगा। ज्याद हुआ तो गीले कपडे से उसे साफ करुंगा।

मैं दूध का पाउच या अन्य कोई भी प्लास्टिक पाउच काटते समय ये ध्यान रखूंगा। कटने वाला टुकडा एकदम ही न कट जाये। कुछ हिस्सा जुडा रहे ताकि उस टुकडे के रुप में थोडा या प्लास्टिक भी उधर उधर बिखरने की संभावना समाप्त हो जाए।

मैं प्रयास करुंगा। प्लास्टिक के पैकेट में पैक नाश्ता ना करुं।

मैं प्रयास करुंगा। सूर्य प्रकाश और हवा का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करुं। इस के लिये खिड़कियां व दरवाजों को खुल्ले रखूंगा। 

मैं पक्षियों के लिये अपने आंगन या छत पर पानी से भरा बर्तन रखूंगा। उन के चुग्गे के लिये कुछ न कुछ अवश्य रखूंगा।

मैं नजदीक की किसी जगह जाना हो तो पैदल जाउंगा या सायकल का उपयोग करुंगा।

मैं बिना मतलब बल्ब, ट्यूब लाइट, पंखे या चार्जर की स्विच ऑन नहीं रखूंगा।

मैं जब जरुरत न हो तब…विशेष रुप से रात के मेरे मोबाइल डेटा और वाई फाई को बंद कर दूंगा।

जब मेरा वाहन चौराहे पर खडा होगा और मुझे सूचित करने वाले ट्राफिक सिग्नल के हरा होने में बीस(२०) से ज्यादा सेकंड से ज्यादा का समय होगा; तब मेरे वाहन का इंजन बंद कर दूंगा। 

मैं वातानुकूलक(एयरकंडीशनर) का उपयोग कम करुंगा। जब उस का उपयोग करुंगा। तब उस का तापमान २४(चौबीस) से २६(छब्बीस) तक ही सीमित रखूंगा।

मैं उपयोग करो और फेंक दो(यूज एंड थ्रो) वाले साधनों का उपयोग नहीं करुंगा। एसे साधनो का उपयोग करुंगा। जिस का उपयोग एक से ज्यादा बार(रियूसेबल) किया जा सके। 

मैं अखबार, गत्ते व उन के खाली डिब्बे, दूध की खाली थेलियां, ७५ माइक्रोन थैली, डिब्बियां…. जैसी पुर्न उपयोगी (रिसायक्लेबल) चीजों को कूडेदान में ना फेंककर उन्हें कबाडी को दे दूंगा।

मैं आज से ही कम से कम एक बाल्टी पानी बचाने का प्रयास करुंगा।

मैं परिवार के विशेष दिनों जैसे कि जन्म दिवस पर अन्य महत्वपूर्ण दिवसों पर एक पौधा लगाने का प्रयास करुंगा।

मैं वॉशिंग मशीन की क्षमता जितने मैले कपडे इकट्ठे होने पर ही उस का उपयोग करुंगा।

मैं मेरे घर में आने वाले रैपर/ एक बार उपयोगी प्लास्टिक का इकोब्रिक बनाउंगा।

मैं पर्यावरण को बचाने के लिये अथक प्रयास करुंगा।

मैं इस मैसेज को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाउंगा। 

मैं मेरे रसोईघर के प्लेटफार्म पर एक खाली बोतल रखूंगा। उसे उसी समय कूड़ेदान में फेकूंगा।जब वो गैरजरूरी प्लास्टिक एवं अन्य कूडे से पूरा भर जाएगाी।

मैं मेरे रसोईघर के प्लेटफार्म पर एक और खाली बोतल रखूंगा। उस में फलों व सब्जियों के बीज इकट्ठे करुंगा। उन बीजों को किसी किसान या अन्य उचित व्यक्ति तक पहुंचाऊंगा। जिस के उन का उचित व सही उपयोग हो सके।

मैं भोजन बनाते समय व भोजन करते समय कम से कम बर्तनों का उपयोग करुंगा; ताकि उन्हें मांजते समय कम पानी का उपयोग हो।



 👌*पर्यावरण संरक्षण गतिविधि*👌

🙏जय श्री कृष्णा 🙏

रविवार, मार्च 15

આપણી ૧૪૮ જાતોનું વર્ણન


કોપી પેસ્ટ


બ્રાહ્મણની રસોઈ ને રાજપૂતની રીત,

વાણિયાનો વેપાર ને પારસીની પ્રીત,


નાગરની મુત્સદી ને વ્યાસની ભવાઈ,

લોહાણાની હુંસાતુંસી ને ભાટિયાની ભલાઈ,


આયરની રખાવટ ને ચારણની ચતુરાઈ,

મેમણની મક્કારી ને સૈયદની લુચ્ચાઈ,


કણબીની ખેતી ને સંધીની ઉઘરાણી,

પઠાણનું વ્યાજ ને ઘાંચીની ઘાણી,


મેરનો રોટલો ને પૂજારીનો થાળ,

કોળીની કરકસર ને ભક્તોની માળ,


વહિવંચાની બિરદાવળી ને ઢાઢીનાં વખાણ,

ભાટની કવિતા ને માણભટ્ટની માણ,


મણિયારાની ચૂડલી ને વાંઝાનો વણાટ,

ખવાસની ચાકરી ને ખત્રીનો રંગાટ,


સીદ્દીઓનો મસીરો ને કાગદીની શાઈ,

ખોજાના ડાળિયા ને કંદોઈની મિઠાઈ,


ચુંવાળિયાનું પગેરૂં ને વાઘેરની કરડાઈ,

આડોડિયાની ઝડઝપટ ને તરકની તોછડાઈ,


અબોટીનાં કીર્તન ને બદાણિયાની ઠેક,

સોમપુરાના મંદિરો ને ઘંટિયાની ખેપ,


સરૈયાનો સુરમો ને સુતારનું ઘડતર,

મોચીનાં પગરખાં ને કડિયાનું ચણતર,


વોરાની નમ્રતા ને વાળંદનો જવાબ,

પસાયતાનો ખુંખારો ને દરવાણીનો રૂવાબ,


ખારવાનું વહાણવટું ને લોધીની જાળ,

દરજીનો ટાંકો ટેભો ને પ્રજાપતિનો ચોફાળ,


નાડીયાનું ગાડાનારણ ને કાયસ્થની કલમ,

વૈદ્યનું પડીકું ને ગંજેરીની ચલમ,


રામાનંદીની આરતી ને મુલ્લાની બાંગ,

ભોઈનું રાંધણું ને ભરવાડોની ડાંગ,


સિપાઈનો સાફો ને નટડાનો દોર,

કાશીના પંડિતો ને તીરથના ગોર,


વાળંદની હજામત ને ચામઠાની શાન,

લુહારિયાની અટાપટી ને ડફેરનું નિશાન,


કબ્બાડીની કુહાડી ને ભીલનું તીર,

શીખની ઉતાવળ ને ધૂળધોયાની ધીર,


માધવિયાની કે’ણી ને ભવાયાનો ભાગ,

ઢાઢીની રામલીલા ને ધૂતારાનો લાગ,


મતવાનું મૈયારૂં ને રાંકાની રાબ,

ભીખારીની ઝોળી ને માળીની છાબ,


નાથનો રાવણહથ્થો ને ભાંડના ગાલ,

ચોરટાની શિયાળી ને તસ્કરનો ખ્યાલ,


મલ્લની કુસ્તિ ને બહુરૂપીનો વેશ,

જાદૂગરની ચાલાકી ને માલધારીનો નેસ,


ભોપાનો ભભકો ને રબારીની પુંજ,

ભરથરીનું ખપ્પર ને શેતાનની સૂઝ,


પ્રશ્નોરાનું વૈદું ને નાઘોરીનો નાતો,

સાધુનું સદાવ્રત ને કસાઈનો કાતો,


લંઘાના ત્રાસાં ને તૂરીનું રવાજ,

કામળિયાના કાંસિયા ને ડબગરનું પખાજ,


રખેહરનો ઢોલ ને મીરની શરણાઈ,

મારગીનો તંબૂરો ને ધોબીની ધોલાઈ,


જંગમનો ટોકરો ને રાવળનું ડાક,

વાદીની મોરલી ને બારવટિયાની ધાક,


લંઘીના રાજિયા ને યોગીની મોજ,

જત્તીનો ત્યાગ ને ફિરંગીની ફોજ,


વાંસફોડાના વાંસ ને હિજડાની તાળી,

ગોકળીનો ગોફણિયો ને રાજૈયાની થાળી,


સલાટની ઘંટી ને પીંજારાની તળાઈ,

સંઘાડિયાનો ઢોલિયો ને મજૂરની કમાઈ,


સંન્યાસીનું મુંડન ને જોગીની ધૂણી,

ફકીરની કદુવા ને શરાફીની મૂડી,


લુહારની ધમણ ને ગાંધર્વનું ગાણું,

જૈનોના ઉપવાસ ને સુરતીનું ખાણું,


મેઘવાળની મજૂરી ને ઘાંચીની ધાર,

દાડીયાની દાતરડી ને ખાણીયાનો ડાર,


માજોઠીનું ગધેડું ને ચુનારનો ભઠ્ઠો,

જતની સાંઢડી ને વણઝારાની પોઠયો,


ઘેડિયાની ટીપણી ને પઢોરાના રાસ,

કલાલનો દારૂ ને કઠિયારાનો કાંસ,


થોરોની ઈંઢોણી ને ચમારનો કુંડ,

સ્વામિનારાયણનો ચાંદલો ને અતિતનું ત્રિપુંડ,


મુંડાનો વાંદરો ને દેવીપૂજકની વઢવેડ,

વેરીયાની કરવત ને હિજરતની હેલ્ય...


              

~ કવિ પિંગળશીભાઈ મેઘાણંદ ગઢવી. 🙏👍🙏 

शुक्रवार, मार्च 13

प्रधानमंत्री को खुला पत्र(अनुदित)

प्रधानमंत्री को खुला पत्र..

अनुवादक - महेश सोनी 


ये संदेश हिन्दूजा अस्पताल के भूतपूर्व सीईओ श्री प्रमोद लेले का है। 



 आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी,

हम इतने लायक नहीं है। जिन्हें आप जैसे कुशल प्रधानमंत्री मिलें।

देश के ज्यादातर लोग आप के कार्यों की प्रशंसा करते नहीं है।


आप दिन में सोलह घंटे काम करते हैं।

आप रात्रि को उडान भरकर दिन में दूसरे देशों की मुलाकात लेकर समय बचाते हैं। …

किन्तु ये कायर और मानसिक रुप से अस्वस्थ लोग आप के बलिदान की कदर कभी नहीं करेंगे।


एक परिवार को साठ(60) वर्षों के लिये सौंपनेवाले लोग आप को पांच वर्ष तक शांति से शासन करने नहीं देंगे।


ये देश झूठे देशभक्त, झूठी ख्याति और आलसी मनोवृत्ति रखनेवाले लोगों का है।

एसे लोग अपेक्षा रखते हैं। ये देश मुझे सबकुछ देगा। 

मगर मैं देश के लिये कुछ नहीं करुंगा।


-मुझे चौबीस घंटे पानी चाहिये; लेकिन मैं एक भी वृक्ष नहीं लगाउंगा।


मझे की बात ये कि वे आप से आशा करेंगे। आप वृक्ष लगाएं। 


वे अपने चार व्यक्तियों के परिवार को सही तरह से संभाल नहीं पा रहे हैं, सही तरीके से घर नहीं चला सकते। लेकिन आप को सलाह देंगे। देश को सही तरीके से कैसे चलाया जाता है।

है ना मजे की बात…..!


ये कोई भूत नहीं, मगर एक भूत आप से बदला लेना चाहता है।

आपने जैसे प्रधानमंत्री बनकर विश्व का सब से बडा अपराध किया है।


वे वापस घर लौटना नहीं चाहते एवं धर्म परिवर्तन को प्रतिबंधित करनेवाला कानून भी नहीं चाहते।


दादरी की घटना में भीड जुट गयी। परंतु देश के लिये बलिदान देने वाले संतोष महाडिक के पीस कोई नहीं आया।


जब गौहत्या कानूनन प्रतिबंधित होती है; तब खुल्लम खुल्ला बीफ पार्टियों का आयोजन होता है। ये वो लोग है जो अहिंसा का विरोध करते हैं। 


आतंकवादी को फांसी देने का विरोध करनेवाले देशद्रोही कन्हैया को समर्थन दिया जाता है।

वे आप का नाम लेकर आप का अपमान करते हैं।

वे असहिष्णुता के बहाने से पुरस्कार वापस करते हैं।

परंतु निर्भया हत्या केस। २६/११ जैसी विस्फोटक घटनाएं होने पर मुंह पर ताले लगा लेते हैं।

जो लोग एसे हैं। उन का प्रतिनिधित्व करनेवाले कैसे होंगे। 

आप देश के लिये ढेर सारा काम करते हैं; मगर एसे लोग आप को देशभक्ति का पाठ पढाते हैं।



अदभुत!

-सत्य यै है की उन लोगों से ये सहन नहीं हो रहा है। आप प्रधानमंत्री बन गये हैं।

- वे अपेक्षा रखते हैं; मेरे घर के सामने पडा कूडा म्युनिसिपल कोर्पोरेशन मेरे फोन किये बिना अपने आप ले जाएगा।

- उन की बमबारी के कारण पूरा देश विनाश की ओर आगे बढ़ रहा है।

- उन को ये हकीकत हजम नहीं हो रही है। देश मजबूत हो रहा है। देश प्रगति कर रहा है...🇮🇳


मगर नहीं……

वे अरहर दाल १₹ प्रति किलो और प्याज मुफ्त का चाहते हैं।

आप भ्रष्टाचार खत्म कीजिये। एसे लोग सकारात्मक परिवर्तन चाहते ही नहीं है।

मुफ्त का खाने का चस्का जो लग गया है। 

हमारा इतिहास साक्षी है…

कोई भी व्यक्ति स्वयं नहीं बदलेगा। मगर ये अवश्य चाहेगा। देश बदलना चाहिये।


५०००० ₹ के स्मार्टफोन का उपयोग करेंगे।


३जी, ४जी, ५ज४ के पैकेज का उपयोग करेंगे।

-लेकिन कहेंगे “मोदी की सरकार बेकार है। महंगाई कितनी बढ़ गयी है”


-२९९₹ का ३जी पैकेज आवश्यक है। अरहर दाल और प्याज मुफ्त में चाहिये।

-जो रास्ते में कहीं भी थुकते हैंं; जल का नल खुला छोड देते हैं। कहीं खुला नल दिखे तो बंध नहीं करते। चौराहे पर ट्राफिक सिग्नलों की अनदेखी करते हैं। वे पूछते हैं, अच्छे दिन कब आएंगे?



●●● *साहब* हमारे लोग एसे ही हैं।●●●


● आप विश्व के १० विख्यात और प्रतिभाशाली व्यक्तियों में से एक हो। लेकिन उन को इस से कोई मतलब नहीं है।


● आयु के इस पडाव पर आप को आराम करना चाहिए। लेकिन आप सोलह(१६) घंटे कार्य करते हैं। नौजवानों को काम करना चाहिए।‌ लेकिन वे आराम करते हुए देश बदलने की कल्पना करते हैं।



● आप के काम का आप के बलिदान का यहां कोई मूल्य नहीं है।

आप का व्यक्तित्व एसा है। आप विश्व का नेतृत्व करेंगे।


●मगर इस देश के लोग उस का मूल्यांकन नहीं करेंगे।

मोदी जी, आप के लिये मेरे मन में अंदर था है व रहेगा..🚩



● कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगेगा। 

मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।


समय बताएगा कौन वैचारिक गरीब व 

कौन अमीर था।

दुर्भाग्यवश आधे या उस से ज्यादा लोग इसे फॉरवर्ड भी नहीं करेंगे 😔




शुक्रवार, मार्च 6

भारत का मस्तक ऊंचा था है और रहेगा(अनुदित)


(अनुदित)

अनुवादक - महेश सोनी 


शाहरुख खान दुबई को अपना दूसरा घर बताता है। भाई क क क क क किरन दुबई के बुर्ज खलिफा के नजदीक एक बंकर में अटक गयी है।‌ 

विराट और अनुष्का ने दुबई में एक कैंटी लीवर बिल्डिंग के रुफ टॉप पर डिनर की लक्जरी रील शूट की है। 

वहां से निकलने के लिये लंबी कतार लगी थी। एफ वाय आई

सैफ और सारा ने कहा दुबई “एकदम नया लग रहा है”


जी हां,

एकदम नया

बंकर और अन्य उपकरणों के कारण 

दीपीका और रणवीर अबुधाबी का ब्रांड एम्बेसडर की तरह प्रचार कर रहे थे।

साफ सुथरा वातावरण

शुद्ध हवा


वे कह रहे थे ये पारिवारिक स्थान है। पूरे परिवार के साथ यहां समय बीता सकते हैं।

वे नहीं जानते थे वो पारिवारिक स्थान मिसाइलों के दायरे में है।

यस द्वीप के लिये ऋतिक, फरहान, अभय देओल संगठित होकर प्रचार कर रहे थे।

वे कह रहे थे “जिंदगी को यस बोल” 


अब फिलहाल वहां जिंदगी स्थगित है।

कृपया थोडी देर बाद प्रयास करें


और हमारा “बौद्धिक” वर्ग? 


वो ये सब देख रहा है और सिर हिला रहा है।

“देखिये, ये सभ्यता है

जो प्रगति कर रही है”


भारत की हवा विष के समान है। 

भारत की सडकें टूटी हुई हैं। 

दुबई में स्वतंत्रता है।

यूरोप संस्कृति को जीता है।


आज दुबई धुआं धुआं हो रहा है।

यूरोप की अर्थव्यवस्था बैसाखी के सहारे है।

यूएस एक टूटे खिलौने सा है। जो अपने सहयोगीयों के सहारे चमक रहा है।


मगर भारत?

भारत ऊबाऊ है


ये बहुत कष्टदायक है

कोई मिसाइल नहीं चल रही


कोई बाहर नहीं भाग रहा

और तो और उच्च स्तरीय नागरिक भी नहीं है 

भारत बहुत उबाऊ, शांत रणनीतीवाला देश है


मेरे मन में एक सरल प्रश्न घूम रहा है


वे कहां है?


वे लिंक्ड इन दार्शनिक 

चुनिंदा अवसरों के देशभक्त 

पूर्व जनरल जो हवा में मुक्के चलाते हैं

“मोदी पुतीन के गले क्यों लगे?”


"मोदी ने बेन्जामिन नेतन्याहू को भाई क्यों कहा"

“मोदी रशिया से तेल क्यों ले रहे हैं”

"हमारी विदेश नीति दिशाहीन हो गयी है"

"भारत के तन में रीढ में हड्डी नहीं है"


कहां है ये लोग?

 देश जानना चाहता है 

क्षमा करना अर्नब


माईक हाथ में लो और बताओ 


हमें लेक्चर पिलाओ


भारत सब से वार्ता कर रहा है

रशिया 

यूएस

इसराइल

इरान

खाडी के देश

यूरोप 

अरे तालिबान तक


वे इसे समझौता करना कहते हैं 

हम इसे विकल्प खुले रखना कहते हैं 


जब मध्य पूर्व जलने लगा

भारत ने परदे के पीछे वाले संपर्कों को सक्रिय किया 


जब यूरोप लहूलुहान होने लगा

भारत के पास व्यापारिक रास्ता था


जब अमरीका साथियों को दबाने लगा

भारत ने अपना चुन लिया 

इसलिए नहीं की हम भाग्यवान हैं


इसलिए की कोई है जिस की सोच बहुत ज्यादा दूरदर्शी है

उस की सोच लोगों से दस कदम आगे है 

उस की सोच तब भी सक्रिय थी जब हमारे सितारे अलग अलग तरह की रील्स बनाने में व्यस्त थे


जो लोग भारत की विदेश नीती की आलोचना कर रहे थे वे अब चुपचाप अपने ओआईसी कार्ड की वैधता की जांच पड़ताल में लगे है। 

  वो आवाजें जो कह रही थी “भारत अब रहने लायक नहीं रहा है” 

वो भारत में लौटकर शांति से जीना चाहते हैं।


भारत एक मात्र एसी सभ्यता है जहां सुख शांति चैन व सुरक्षा व सुकून है

जहां रक्तपात नहीं है


ये सब संभव हुआ, क्यों?

क्यों कि यहां 

"समझौतावादी" "रीढ की हड्डी बिना की" “वोट चोर” कूटनीति है। कुछ लोग कुछ राजनीतिक पक्ष हमेशा जिस की खिल्ली उड़ाते रहे हैं।


तो हां,

मैं उन्हें देखना चाहता हूं 

इर्षा या द्वेष भावना से नहीं

बल्कि दस्तावेजों के दृष्टिकोण से


क्यों कि, 

इतिहास हमेशा अपने आप को दोहराता है


इतिहास दुबारा भी लिखा जाता है 

लेकिन कभी-कभी गलत लोग इतिहास लिख देते हैं; हालांकि इस बार एसा नहीं होगा।

भारत मस्तक उंचा कर के खडा है और सब देख रहा है 

बुधवार, फ़रवरी 25

आयु का खेल


आयु का खेल

अनुवादक - महेश सोनी 


*“1 ₹ के 6 गोलगप्पे”* से *“30 ₹ के 6 गोलगप्पे होने तक हम बड़े हो गये। 

*“मैदान में आजा”*

और 



*“ऑनलाईन आजा”*

के बीच 

हम बडे हुए हैं।

        

*“होटल में खाने की इच्छा”*

एवं 

*“घर में खाने की इच्छा”*

के बीच हम बड़े हो गये।


*“बहन की पारले की चॉकलेट चुराने”*


और

*“बहन के लिये सिल्क लाने तक”*

हम बडे हो गये।

  

*“मम्मी, बस पांच मिनिट और सोने दे”*    

और

*“snooze बटन दबाने के बीच हम सब बडे हो गये। ये हमें मालूम ही नहीं हुआ।

 


*“टूटी हुई पेन्सिल”*


       

*“टूटे हुए मन”* के बीच हम बड़े हो गये।


*“मैं बडा होना चाहता हूं।”* 

और 

             

*“मैं फिर से बच्चा बनना चाहता हूं"* 

के बीच हम बडे गये।


*“चलिये, मिलकर आयोजन करें”*

से

*“चलिये मिलकर कुछ आयोजन करते हैं”*

इन दो OK के बीच हम बडे हो गये।

   

आखिर में           

*“किसी की तोंद निकल आयी है तो किसी के बाल झड़ गये हैं"*


*“आयु के हमारे साथ खेल कर गयी”*... 



*सब के* 

*क्या सपने थे* 

*और सब क्या बन गये हैं....*

*परिस्थिति अनुसार* 

*सब ने अपने अपने रास्ते चुन लिये हैं..!* 

मंगलवार, फ़रवरी 24

समाज सभ्य हो गया है (अनुदित)

 

अनुवादक - महेश सोनी 

✳️ समय पुराना था ✳️

लोगों के पास तन ढकने के लिये वस्त्र नहीं थे; लेकिन वे तन ढकने का प्रयास करते थे।

आज वस्त्रों के भंडार भरे पडे हैं लेकिन तन का प्रदर्शन करने के प्रयास करते हैं। 

समाज बहुत “सभ्य” हो गया है, है ना!



✳️ समय पुराना था ✳️

आवागमन के साधन मर्यादित थे; लेकिन लोग रिश्तेदारों से मिलने जाते थे। 

आज बेशुमार साधन है लेकिन लोग न मिलने के लिये बहाने बनाते हैं।

समाज बहुत सभ्य” हो गया है, है ना! 


✳️ समय पुराना था ✳️

एक घर की बेटी को पूरा गांव अपनी बेटी मानता था।

आज बेटी पड़ोसी के घर जाए तो भी मन डरता है।

समाज बहुत “सभ्य” हो गया है, है ना! 


✳️ समय पुराना था ✳️

लोग अपने इलाके के बुजुर्गों को हालचाल पूछ लेते थे।

आज लोग स्वयं अपने माता पिता को ही वृद्धाश्रम में भेज देते हैं।

समाज बहुत सभ्य हो गया है, है ना!




✳️ समय पुराना था ✳️

खिलौने सीमीत मात्रा में थे। इलाके के बच्चे साथ मिल जुलकर खेलते थे। आज बच्चे मोबाइल में कैद हो गये हैं।

समाज बहुत “सभ्य” हो गया है,‌ है ना!


✳️ समय पुराना था ✳️

गली के पशुओं को भी रोटी दी जाती थी। गाय और कुत्ते के लिये घर में दो रोटी हमेशा बनती थी।

आज पड़ोसी के बच्चे भूखे सो जाते हैं।

तब मानवता रोने लगती है।

समाज बहुत सभ्य हो गया है।



✳️ समय पुराना था ✳️

लोग पड़ोसी के घर आये मेहमान का हालचाल पूछते थे।

आज पड़ोसी का नाम तक नहीं जानते।

समाज बहुत सभ्य हो गया है 



👌 वाह रे आधुनिक और सभ्य समाज👌

रविवार, फ़रवरी 22

ढलती आयु में थकान (अनुदित)


अनुवादक - महेश सोनी 


🧡 ढल रही संध्या के समय‌ आकाश का सौंदर्य अपने शिखर पर होता है।

तो फिर….

हमें ढल रही आयु की थकान क्यों लगती है…?🧡


🧡 अधूरे सपने पूरे करने की आशा इसी दौर में जगती है तो फिर हमें ढल रही आयु की थकान क्यों लगती है?


🧡 जिम्मेदारीयों से मुक्त होकर स्वयं से मिलने की प्यास जगती है

तो फिर…….

हमें ढल रही आयु की थकान क्यों लगती है…….? 🧡


🧡 अंधियारी रात को,

पूनम के चांद की रोशनी कितना रोशन कर रही है।

आयु के इस पड़ाव पर जिंदगी के अनुभवों से समझ का एक एहसास जगता है।

तो फिर……

हमें ढल रही आयु की थकान क्यों लगती है 


🧡 सुख दुःख दोनों जीवन के सनातन व अकाट्य सत्य है।🧡

उन्हें एक बार एक किनारे पर रखकर जिंदगी को जीकर देखो….

फिर देखिएगा 





🧡 ज़िंदगी कितनी विशेष लगती है।….....!!!

🧡तन का थक जाना नियती है…

मगर,‌ मन से मत थकना 

दोस्त….

फिर देख लेना.....…

ढलती आयु की

 थकान लगती भी है या नहीं..🧡



 

गुरुवार, फ़रवरी 19

बब्बर शेर(अनुदित)

 


अनुवादक - महेश सोनी 

दो नवयुवतियां सूर्योदय के समय मस्तक पर घडे रखकर जंगल की पगदंडी पर चली जा रही थी। कैसा अनुपम सौंदर्य….


पतली पतली उंगलियां, मोती सरीखे दांत, हंस जैसी उज्ज्वल काया, 

शरद पूनम के चंद्र जैसे उजले दांत, तन-बदन में बिजली की गति


अचानक सिंह की दहाड सुनाई दी। जिसे सुनकर एक बेटी कांपने लगी। लेकिन दूसरी मन व चेहरे पर जूं भी न रेंगी। वो दूसरी का बांह पकड़कर बोली “बहन, डरना मत मै इस जंगल के चप्पे-चप्पे से परिचित हूं।

सिंह के बच्चों के साथ खेल कूदकर बडी हुई हूं। सिंह की इस दहाड़ में किसी का शिकार करने की इच्छा नहीं बल्कि वेदना की कसक है।”


उस बेटी की जानकारी सच थी। वे दोनों जब नदी के तट पर पर थी; तब वहां से थोड़ी दूर एक सिंह पानी पीने आया था। उस के आगेवाले दाएं पैर के पंजे में लंबा कांटा घुस गया था। उस की पीडा उसे सता रही थी; इसलिए उस की दहाड़ में वेदना की कसक थी। 

कांप रही बेटी की बांह को छोडकर दूसरी बेटी ने सिंह की ओर बढने लगी। उस की चाल एसी थी जैसे चोटीला पर्वत से मांँ चामुंडा पत्र रही हो; जैसे पावागढ से काली माता या गब्बर से मांँ अंबा अथवा कडी की माँ मेलडी या हिमालय के शिखर से माता वैष्णोदेवी चल रही हो।


बेटी वीर बहादुर बेटी आसन मुद्रा में सिंह के पास बैठ गयी और सिंह के कंधे पर अयाल(गुजराती में जिसे केशवाळी कहते हैं उसे हिन्दी में अयाल कहते हैं) प्रेम से हाथ घुमाया और पूछा 



"वनराज, बहुत पीडा हो रही है। जरा ठहरो, अभी कांटा निकाल देती हूं।" 

इतना कहकर सिंह का एक पैर अपने आगे के पैरों के घुटनों पर रखकर दोनों हाथों से सिंह का पंजा पकड़कर बबूल के कांटे को दो दांतों के बीच फंसाकर मुंह को जोर का झटका दिया। उस झटके से कांटा निकल गया; रक्त की धार बह गयी। उस धार से बेटी का मुंह लाल लाल हो गया। एसा दृश्य बन गया जैसे अभी अभी भगवती काली ने महिषासुर का वध किया हो।


बेटी ने अपनी ओढनी से रक्त सना चेहरा पोंछा। ओढनी को फाडकर सिंह के पंजे के घाव पर पट्टी के रुप में बांध दिया। उस के बाद सिंह को कहा 

"हे नरसिंह! अब आप वहां जा सकते हैं, जहां से आये हैं। अभी उजाला होगा।‌ गांव की बेटियां पानी भरने के लिये आएंगी। आप को देखकर उन सब के हृदय की गति तेज हो जाएगी।" इतना कहने के बाद हौले से वनराज के मस्तक पर प्रेम से हाथ घुमाया। ये सुनकर सिंह एसे उठा जैसे नन्हा बच्चा माता की आज्ञा सुनकर उठता है।

सिंह उठकर छलांग मारकर सामने स्थित चट्टान पर चढ़ गया और दूसरी ओर उतर गया। दो इंसानों ये पूरा दृश्य देखा। जिस एक राजा और दूसरा साधु था। राजा घोडे पर सवार था और संत पैदल था। बगल में पवन पावडी थी। एक हाथ में कमंडल था। 

साधु ने पूछा “राजन क्या देखा?


"गुरुदेव, सब देखा, लड़की कमाल की है।”


“मैं कौन हूं?” गुरु जी ने फिर पूछा।

“आप मेरे गुरुदेव हैं” राजा ने आश्चर्य के साथ उत्तर दिया।



“मेरी आज्ञा का पालन करोगे?”

“गुरुदेव पहले मैं राजपूत हूं फिर राजा। आप की आज्ञा होगी तो मेरे मस्तक को उतार कर आप के चरणों में रखने में किंचित देर न होगी। लेकिन आप एसे प्रश्न क्यों पूछ रहे हैं” 


“तो महाराज! इस कन्या से विवाह कर लीजिए” अचानक गुरुदेव ने आज्ञा दे दी। राजा को आश्चर्य हुआ। गुरुदेव ने अचानक से आज्ञा क्यों की?

आश्चर्य चकित राजा ने कहा “गुरुदेव! ये कुछ भी नहीं मालूम, वो कौन है, किस जाति की है, कौन से धर्म की है, किस की बेटी है, विवाह कैसे कर लूं?


गुरुदेव ने दृढ आवाज़ में कहा “राजन! गुरु आज्ञा के पासन से बडा धर्म कोई नहीं है। ये मेरी आज्ञा है।”


“गुरुदेव, आप उस लडकी से विवाह करने के लिये इतना दबाव क्यों लगा रहे हैं।‌” राजा ने फिर प्रश्न पूछा।

“राजन! अभी आपने क्या देखा? गुरु जी ने पूछा।


“जो लड़की निर्भय होकर सिंह के पैर से कांटा निकाल सकती है। उस की कोख से जो बेटे जन्म लेंगे। वे भी बब्बर शेर जैसे ही होंगे। इसी कारण से मैं कह रहा हूं; इस लड़की से विवाह कर ले।” गुरुदेव ने फिर दृढ़ता से कहा। 


राजा ने गुरुदेव की आज्ञा मान ली। उस लड़की से विवाह कर लिया। 

ये राजा थे पूना के महाराज शाहजीराव भोंसले और गुरुदेव थे समर्थ रामदास जी। उस बेटी का नाम था जीजाबाई। जिन की कोख से छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था।


धन्य थी वो कोख जिसने शिवाजी जैसे मानव रत्न को जन्म दिया था। जिन की तलवार की नोंक ने हिन्दू धर्म की रक्षा की। 

धन्य है पुत्र शिवा को ये कहने वाली माता


मरना सिंह मैदान में

इस देश की आर्य रमणी रहे इतिहास में 

मूल गुजराती रचना का अनुवाद 

गुजराती रचनाकार - कवि कान


चूडा पहनुं इन का

जिन की अंखियां रक्तिम

चाहे रहूं पर दो पल सुहागिन 

मेरा पूरा जीवन स्वर्णिम 


शिवाजी महाराज की जन्म जयंती पर कोटि कोटि शुभेच्छाएं 

मेघाणी जी ने जिन की लोरी गायी थी


गगन में खिला है चंद्रमा जीजाबाई ने बालक को जन्म दिया 





बुधवार, फ़रवरी 18

चेतना को सब पता है(ग़ज़ल)

चेतना को सब पता है लालसा क्या चीज है 

लोभ लालच चापलूसी फायदा क्या चीज है 


शब्द तो मालूम था पर अर्थ से परिचित न था 

मौत ने उस की बताया फासला क्या चीज है 


ज़िंदगी में तुम चले हो मखमली पथ पर सदा 

“किस तरह समझाऊं तुम को हादसा क्या चीज है” 


याद आता है मुझे वो दौर स्वर्णिम सेठ जब 

जानते थे शिल्प सी कुंदन कला क्या चीज है 


जानते हैं ना कभी भी जान पाएंगे पुरुष 

औरतें ही जानती है मायका क्या चीज है 


पीर तेरी मैं समझ सकता हूं प्यारे क्योंकि ये 

ये व्यथित दिल जानता है जलजला क्या चीज है 


चाव से श्रम से लगन से जोड़कर तिनके “कुमार”

खग युगल ने ये बताया हौसला क्या चीज है  

संगीत से रोगोपचार

 MUSIC FOR HEALTH संगीत द्वारा बहुतसी बीमारियों का उपचार सभंव, चिकित्सा विज्ञान मानता हैं कि प्रतिदिन २० मिनट अपनी पसंद का संगीत सुनने से बह...