Translate

मंगलवार, दिसंबर 14

बात सीधी है(गज़ल)

बात सीधी है सरल है 
शब्द से गूंथी गज़ल है

हाथ में है हाथ या फिर 
हाथ में मेरे कमल है

दूसरे सब रस है झूठे
प्रेम का रस ही असल है

आदमी मजबूत है फिर 
आंख इस की क्यों सजल है

घाव खाकर जो न रोये
आदमी वही असल है

बात में दम है 'कुमार'
ये गज़ल भी इक कमल है
कुमार अहमदाबादी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लाल दुपट्टा मलमल का

 ये गीत   क्या करते थे साजना तुम हम से दूर रहकर  १९८९ में बनी  लाल दुपट्टा मलमल का   मूवी का है।  ये गीत तब भी सुपर हीट था व आज भी सुपर हीट ...