Translate

गुरुवार, फ़रवरी 10

गज़ल (क्रांति की लौ)

क्रांति की लौ को जलानेवाली है

हाथ में बंदूक आनेवाली है


भूख दो रोटी की थी जो ना मिली

रक्तगंगा वो बहानेवाली है


ये पतीली खाली थी एवं है पर 

दाल पूरी बस'ब आनेवाली है (बस अब)


रोटी मजदूरों के हक की छीन मत

देश का कल ये सजानेवाली है


भूख को बस लक्ष्य दिखता है 'कुमार'

भूख अब मंजिल को पानेवाली है

कुमार अहमदाबादी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मेरा परिचय

n t s o o S e p d 3 9   Shared with On मेरा नाम महेश सोनी है। गुजराती माध्यम में कक्षा 11 तक शिक्षा प्राप्त की है। जडतर ज्वैलरी का कलाकार था...