Translate

सोमवार, मार्च 11

भांग

तर्ज - ये गोटेदार लहंगा


सेवक लाये हैं भंगिया, भोले बाबा छान के

भर भर के लोटा पीले, मस्ती में छान के ।। टेर।।


बड़े जतन से हौले -2, भांग तेरी घुटवाई,

केसर पिस्ता खूब मिलाया, छान लेई ठण्डाई,

हमरी भी रख ले बतिया-2, सेवक तू जान के।।१।।


गौरा मैया के हाथों से, भांग सदा तू खाये,

तेरे सेवक बडे चाव से, आज घोटकर लाये,

सावन की बुंदे थिरके-2, रिमझिम की ताल पे।।२।।


और देव होते तो लाते, भर भर थाल मिठाई,

लेकिन भोले बाबा तुझ को , भांग सदा ही भाई

भक्त दया का भोले-2, हम को भी दान दे 


ये रचना मैंने एम.जे. लायब्रेरी की किताब रस-माधुरी(श्री सांवरिया भक्त मंडल द्वारा संग्रहित व प्रकाशित) में पढी थी। बहुत मीठी व प्यारी लगी; सो रसिकों के लिये यहां पोस्ट कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मेरा परिचय

n t s o o S e p d 3 9   Shared with On मेरा नाम महेश सोनी है। गुजराती माध्यम में कक्षा 11 तक शिक्षा प्राप्त की है। जडतर ज्वैलरी का कलाकार था...