Translate

सोमवार, मई 19

प्रेम सब से खूबसूरत पीर है (ग़ज़ल)


प्रेम सब से खूबसूरत पीर है 

पूर्णिमा ही चंद्र की तकदीर है 


प्रेम पंथ के यात्रियों की सूचि में

जॉन गोपीचंद और बलबीर है 


चांद को ब्रह्मोस ने समझा दिया 

स्वर्ग है ये हिंद का कश्मीर है 


थे कबूतर हाथ में कल तक मगर 

आज घातक नाग जैसा तीर है


सोफिया ने ये बताया है उसे 

हिंद की प्रत्येक नारी वीर है


शक्ति ही है शांति की माता ‘कुमार’

शक्तिशाली का जगत में नीर है

कुमार अहमदाबादी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मेरा परिचय

n t s o o S e p d 3 9   Shared with On मेरा नाम महेश सोनी है। गुजराती माध्यम में कक्षा 11 तक शिक्षा प्राप्त की है। जडतर ज्वैलरी का कलाकार था...