Translate

गुरुवार, जून 4

मेरा परिचय



ntsooSepd39 
Shared with On
मेरा नाम महेश सोनी है। गुजराती माध्यम में कक्षा 11 तक शिक्षा प्राप्त की है। जडतर ज्वैलरी का कलाकार था। गुजराती साहित्य अभण अमदावादी के और हिन्दी व राजस्थानी साहित्य कुमार अहमदाबादी के नाम से लिखता हूँ।

लेखन प्रवृत्ति
दो पुस्तकें 'हाउ टू प्ले पॉकेट हार्मोनिका' (लेखक- पीटर पीकोव और जेसन शुलमन) पूरी पुस्तक का तथा 'म्यूजिक मेन्यूस्क्रिपट पार्ट 1 के कुछ प्रकरणों का अनुवाद किया है। इस समय इसी किताब म्यूजिक मेन्युस्क्रीप्ट -1 का हिन्दी में अनुवाद कर रहा हूँ । हाउ टू प्ले पोकेट हार्मोनिका का अनुवाद गैरव्यवसायिक उद्देश्य से किया था। जब की 'म्यूजिक मेन्युस्क्रीप्ट' को अगर कोई अच्छा प्रकाशक मिल जाये तो छपवाने का विचार है। स्व.फादर वर्गीस पॉल(कुछ ही दिनों पहले उन का अवसान हुआ है) की पुस्तक का हिन्दी (शीर्षक > येसु मेरी-आपकी नजर में) में अनुवाद किया है। गुजराती बाल-साप्ताहिक 'फूलवाडी' के लिए बालवार्ताएँ, बालकाव्य, विचारचक्र लिखे हैं। कयी वर्षों तक गुजराती बाल साप्ताहिक फूलवाडी में खेल कॉलम 'क्रीडांगण' लिखी है। गुजराती वर्तमानपत्र 'जयहिंद' के लिए काव्य, लेख आदि लिखे हैं। जयहिंद में लगभग छह वर्ष तक काव्य का भावार्थ समझाती कॉलम 'अर्ज करते हैं' लिखी है। त्वरित लेखन का अनुभव प्राप्त करने के लिए जयहिंद में एक महीने तक समाचार लेखक और अनुवादक का कार्य किया है। फादर वर्गीस पॉल की गुजराती पुस्तक 'लेखन अने पत्रकारत्व' का हिन्दी में अनुवाद किया है।

वर्तमान प्रवृत्ति
ग़ज़ल लेखन और ग़ज़ल विवेचन क्षेत्र में सक्रिय हूँ। इन दिनों संगीत का स्टाफ नोटेशन लिखने की तकनीक सिखाती अंग्रेजी किताब 'म्युजिक मेन्युस्क्रीप्ट पार्ट - 1' का हिन्दी में अनुवाद कर रहा हूँ।

साहित्य के क्षेत्र में
अहमदाबाद स्थित माणेकलाल जेठालाल पुस्तकालय द्वारा प्रकाशित (ये शायद विश्व में किसी पुस्तकालय द्वारा पुस्तक प्रकाशित किये जाने की प्रथम घटना थी) पुस्तक 'काव्य मंजूषा में चार रचनाएँ शामिल की गई थी। अहमदाबाद स्थित हिन्दी साहित्यकारों की संस्था 'साहित्यालोक' द्वारा प्रकाशित काव्य संकलन 'जलते दीपक' तथा 'उजाले की ओर' तथा राष्ट्रीय कवि चौपाल, बीकानेर द्वारा प्रकाशित संकलन 'काव्य सौरभ' में मेरी क्रमश तीन एवं चार रचनाएँ शामिल की गयी हैं। इस के अलावा साहित्यिक सामाजिक पत्रिकाओँ प्रियजन, केलिडोस्कोप, नूतन ज्ञानदीप, स्वर्ण जागृति, सुवर्ण संस्कार, गुर्जर राष्ट्रवीणा और प्रख्यात हिन्दी दैनिक राजस्थान पत्रिका में रचनाएँ छप चुकी हैं।
साहित्यालोक द्वारा आयोजित काव्य स्पर्धा 'श्री रामचेत वर्मा गौरव पुरस्कार' में 2009 एवं 2010 में मेरी ग़ज़लोँ को प्रथम स्थान मिला था। ता. 25-05-2010 के दिन दूरदर्शन द्वारा इन्टरव्यू प्रसारित हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मेरा परिचय

n t s o o S e p d 3 9   Shared with On मेरा नाम महेश सोनी है। गुजराती माध्यम में कक्षा 11 तक शिक्षा प्राप्त की है। जडतर ज्वैलरी का कलाकार था...