Translate

शुक्रवार, अप्रैल 21

मत दुखाया कीजिए(ग़ज़ल)


मन किसी का मत दुखाया कीजिए

प्रेम का दीपक जलाया कीजिए


रास्ते में प्रेम यात्री के सदा

फूल और चंदन बिछाया कीजिए


तोड़ना अच्छा नहीं है फूल को

माली का दिल मत दुखाया कीजिए


खर्च करना बात अच्छी है मगर

चार पैसे भी बचाया कीजिए


घोलकर संस्कार घुट्टी में ‘कुमार’

रोज बच्चों को पिलाया कीजिए

कुमार अहमदाबादी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

परमात्मा का आभार मानने के लिये दस अदभुत कारण

अनुदित अनुवादक -महेश सोनी  वाहन चलाते समय टायर घिस जाते हैं। जब की जीवनभर दौडने के बाद भी आप के पैर के तलवे नये जैसे रहते हैं। शरीर में ७५% ...