आज नवरात्रि उत्सव का चौथा दिन है। आज सुबह सुबह माताजी की कृपा से एक गरबा लिखा है। आप सब की सामने पेश कर रहा हूं।
गरबा
कुमार अहमदाबादी
सूरज के आंगन में गरबा खेलें
चंदा के आंगन में रास…..
तारे खेलेंगे सितारे खेलेंगे
धरती खेलेगी नक्षत्र खेलेंगे
चंदा के आंगन में रास…..
शहर खेलेंगे गांव खेलेंगे
गलियां खेलेंगी चौपाल खेलेंगे
चंदा के आंगन में रास…..
भारत खेलेगा दुनिया खेलेगी
ंदुनिया के साथ भारत खेलेगा
चंदा के आंगन में रास….
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें