Translate

मंगलवार, अक्टूबर 29

समंदर भी आएँगे (ग़ज़ल)

रास्ते में समंदर भी आएँगे
बाढ़ सूखा बवंडर भी आएँगे..रास्ते में

सेठ राजे मिलेंगे फकीरों से
औ' नवाबी कलंदर भी आएँगे..रास्ते में

लोमडी शेर भालू हिरन के संग
देखना तीन बंदर भी आएँगे..रास्ते में

लक्ष्मी के नाथ तो साथ देगें ही
पार्वतीनाथ शंकर भी आएँगे..रास्ते में

जीत औ' हार सब मोहमाया है
ये बताने सिकंदर भी आएँगे..रास्ते में

ज्ञान को बांटना सीख लेने पर
भीख लेने तवंगर भी आएँगे..रास्ते में

खुरदुरे फूल मासूम कांटे और
रेशमी स्वर्ण-कंकर भी आएँगे..रास्ते में
कुमार अहमदाबादी

2 टिप्‍पणियां:

परमात्मा का आभार मानने के लिये दस अदभुत कारण

अनुदित अनुवादक -महेश सोनी  वाहन चलाते समय टायर घिस जाते हैं। जब की जीवनभर दौडने के बाद भी आप के पैर के तलवे नये जैसे रहते हैं। शरीर में ७५% ...