Translate

सोमवार, मार्च 20

धीरे धीरे पी (गज़ल)


 

जाम पी लेकिन जरा धीरे धीरे पी
आज या कल या सदा धीरे धीरे पी

शाम को पी रात को पी दोपहर को
जाम का लेने मजा धीरे धीरे पी

माल है भरपूर मत कर जल्दबाजी
प्रेम से बाकायदा धीरे धीरे पी

कायदा होता है पीने का भी प्यारे
कह रहा है कायदा धीरे धीरे पी

गौर से सुन इस रसीली शाम का गर
है उठाना फायदा धीरे धीरे पी

देह तेरी जाम है औ’ सांस हाला
दे रहा है वो सदा धीरे धीरे पी
कुमार अहमदाबादी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मेरा परिचय

n t s o o S e p d 3 9   Shared with On मेरा नाम महेश सोनी है। गुजराती माध्यम में कक्षा 11 तक शिक्षा प्राप्त की है। जडतर ज्वैलरी का कलाकार था...