Translate

सोमवार, मार्च 23

पर्यावरण दिवस पर प्रतिज्ञा

 

🙏 पर्यावरण दिवस पर प्रतिज्ञा🙏

अनुवादक - महेश सोनी 


मैं प्रतिज्ञाबद्ध रहूंगा,

हमारे लिये एवं हम सब की

भावि पीढीयों के लिये…

मैं दंतमंजन एवं दाढी करते समय पानी का उपयोग उसे टमलर में भरकर करुंगा। नल को खुल्ला नहीं छोडूंगा।

मैं भोजन करते समय जूठन नहीं छोडूंगा; अन्य किसी भी तरह अन्न का बिगाड़ नहीं करुंगा।

मैं लेखन कार्य करते समय कागज के दोनों तरफ लिखूंगा। कागज का व्यवस्थित उपयोग करुंगा।

मैं यहां वहां जहां तहां कूडा कर्कट नहीं फेकूंगा।

मैं जो उपयोगी न हो उन डिवाइस एवं चार्जर की स्विच तुरंत बंद कर दूंगा।

मैं AC, RO या वॉशिंग मशीन में से निकलने वाले पानी का दुबारा उपयोग करुंगा।

मैं नहाने के लिये फव्वारे के उपयोग ना कर के बाल्टी और टमलर का उपयोग करुंगा।

मैं जब भी घर से बाहर निकलूंगा; मेरे साथ वस्त्रों की एक बैग लेकर निकलूंगा।

मैं आज ही एक पौधा लगाउंगा; एवं पूरे मन से उस का जतन करुंगा।

मैं जब भी बाहर जाउंगा; पानी की बोतल अपने साथ रखूंगा।

मैं मेरे वाहनों की सफाई करने में पानी का उपयोग नही। करुंगा। कपड़े से उस की साफ सफाई करुंगा। ज्याद हुआ तो गीले कपडे से उसे साफ करुंगा।

मैं दूध का पाउच या अन्य कोई भी प्लास्टिक पाउच काटते समय ये ध्यान रखूंगा। कटने वाला टुकडा एकदम ही न कट जाये। कुछ हिस्सा जुडा रहे ताकि उस टुकडे के रुप में थोडा या प्लास्टिक भी उधर उधर बिखरने की संभावना समाप्त हो जाए।

मैं प्रयास करुंगा। प्लास्टिक के पैकेट में पैक नाश्ता ना करुं।

मैं प्रयास करुंगा। सूर्य प्रकाश और हवा का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करुं। इस के लिये खिड़कियां व दरवाजों को खुल्ले रखूंगा। 

मैं पक्षियों के लिये अपने आंगन या छत पर पानी से भरा बर्तन रखूंगा। उन के चुग्गे के लिये कुछ न कुछ अवश्य रखूंगा।

मैं नजदीक की किसी जगह जाना हो तो पैदल जाउंगा या सायकल का उपयोग करुंगा।

मैं बिना मतलब बल्ब, ट्यूब लाइट, पंखे या चार्जर की स्विच ऑन नहीं रखूंगा।

मैं जब जरुरत न हो तब…विशेष रुप से रात के मेरे मोबाइल डेटा और वाई फाई को बंद कर दूंगा।

जब मेरा वाहन चौराहे पर खडा होगा और मुझे सूचित करने वाले ट्राफिक सिग्नल के हरा होने में बीस(२०) से ज्यादा सेकंड से ज्यादा का समय होगा; तब मेरे वाहन का इंजन बंद कर दूंगा। 

मैं वातानुकूलक(एयरकंडीशनर) का उपयोग कम करुंगा। जब उस का उपयोग करुंगा। तब उस का तापमान २४(चौबीस) से २६(छब्बीस) तक ही सीमित रखूंगा।

मैं उपयोग करो और फेंक दो(यूज एंड थ्रो) वाले साधनों का उपयोग नहीं करुंगा। एसे साधनो का उपयोग करुंगा। जिस का उपयोग एक से ज्यादा बार(रियूसेबल) किया जा सके। 

मैं अखबार, गत्ते व उन के खाली डिब्बे, दूध की खाली थेलियां, ७५ माइक्रोन थैली, डिब्बियां…. जैसी पुर्न उपयोगी (रिसायक्लेबल) चीजों को कूडेदान में ना फेंककर उन्हें कबाडी को दे दूंगा।

मैं आज से ही कम से कम एक बाल्टी पानी बचाने का प्रयास करुंगा।

मैं परिवार के विशेष दिनों जैसे कि जन्म दिवस पर अन्य महत्वपूर्ण दिवसों पर एक पौधा लगाने का प्रयास करुंगा।

मैं वॉशिंग मशीन की क्षमता जितने मैले कपडे इकट्ठे होने पर ही उस का उपयोग करुंगा।

मैं मेरे घर में आने वाले रैपर/ एक बार उपयोगी प्लास्टिक का इकोब्रिक बनाउंगा।

मैं पर्यावरण को बचाने के लिये अथक प्रयास करुंगा।

मैं इस मैसेज को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाउंगा। 

मैं मेरे रसोईघर के प्लेटफार्म पर एक खाली बोतल रखूंगा। उसे उसी समय कूड़ेदान में फेकूंगा।जब वो गैरजरूरी प्लास्टिक एवं अन्य कूडे से पूरा भर जाएगाी।

मैं मेरे रसोईघर के प्लेटफार्म पर एक और खाली बोतल रखूंगा। उस में फलों व सब्जियों के बीज इकट्ठे करुंगा। उन बीजों को किसी किसान या अन्य उचित व्यक्ति तक पहुंचाऊंगा। जिस के उन का उचित व सही उपयोग हो सके।

मैं भोजन बनाते समय व भोजन करते समय कम से कम बर्तनों का उपयोग करुंगा; ताकि उन्हें मांजते समय कम पानी का उपयोग हो।



 👌*पर्यावरण संरक्षण गतिविधि*👌

🙏जय श्री कृष्णा 🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

संस्कार सिंचन

  बच्चों में संस्कारोँ का सिंचन आवणारी पेढ़ीओ लणती रहे सदविचारो जो तमे वावी सको सुरेश विराणी कवि कि सुरेश विराणी कि उपरोक्त पंक्तियाँ गहन अर्...