Translate

सोमवार, जुलाई 17

रास्ते के पत्थरों को जब हटाया(गज़ल)


रास्ते के पत्थरों की जब हटाया

काफ़िला पदयात्रियों का मुस्कुराया


यात्रियों ने लक्ष्य को जब पा लिया तो

गीत सावन ने रसीला गुनगुनाया


पथरीले पथ पर चला था वो सदा पर

पांव उस का एक भी ना डगमगाया


देखकर उस को ये लगता ही नहीं की

जालिमों ने है बहुत उस को सताया


कल चिता उस की जली थी आज देखो

देह लेकर फिर नयी वो लौट आया

कुमार अहमदाबादी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मेरा परिचय

n t s o o S e p d 3 9   Shared with On मेरा नाम महेश सोनी है। गुजराती माध्यम में कक्षा 11 तक शिक्षा प्राप्त की है। जडतर ज्वैलरी का कलाकार था...