Translate

बुधवार, फ़रवरी 18

फाफडा क्या चीज है (ग़ज़ल)

पूछता है विश्व सारा फाफडा क्या चीज है 
दाल-बाटी रसमलाई गांठिया क्या चीज है 

भारतीयों को पता है जायका क्या चीज है 
नान तंदूरी परांठा रायता क्या चीज है 

दाळिया मिर्ची बडा गट्टा मसाला राजमा 
सेव रतलामी जलेबी बाफला क्या चीज है 

हम चटोरे जानते हैं पावभाजी गोंदपाक 
सेव खमणी ढोकळा औ’ पातरा क्या चीज है 

लापसी घेवर समोसा तिल के लड्डू रामरोट
आमरस कतली कचौरी थेपला क्या चीज है 

राब मोहनथाळ थालीपीट कुल्फी राजभोग
दाल-पूरी पापडी औ’ गुलगुला क्या चीज है 

खीर मोतीपाक लस्सी लापसी मोदक “कुमार”
उंधियू पेडा मठीया खाखरा क्या चीज है 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मेरा परिचय

n t s o o S e p d 3 9   Shared with On मेरा नाम महेश सोनी है। गुजराती माध्यम में कक्षा 11 तक शिक्षा प्राप्त की है। जडतर ज्वैलरी का कलाकार था...