Translate

बुधवार, जनवरी 26

साधना

(प्रस्तुत विचार मेरे हैं। ये आवश्यक नहीं प्रत्येक व्यक्ति इन से सहमत हो। सब की अपनी अपनी राय अपने अपने मत हो सकते हैं। मेरा ये दावा भी नहीं है कि यही सच है। ) 


- वस्त्रों का त्याग कर देना तानि पहनना छोड देना साधना नहीं है। किसी वस्त्रहीन को देखकर उस के       लिये वस्त्र की व्यव्स्था करना साधना है। 

- इसी तरह भोजन का त्याग करना; साधना नहीं है। किसी भूखे जीव के लिये भोजन की व्यवस्था करना साधना है। 

- एक ही नाम या शब्द या श्लोक को निरंतर जपते रहना साधना नहीं है। उस नाम को जपते जपते वाणी के उच्चारण को एवं विचारों को स्पष्ट रुप से व्यक्त करने की कला को सीखना साधना है। 

लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये निरंतर कार्य करते रहना साधना है। 

- ये सीखते रहना की किसी भी कार्य को सुंदर तरीके से कैसे किया जाये, साधना है। 

- किसी निराश हताश व्यक्ति को जीवन के प्रति तथा और किसी भी व्यक्ति को भी लक्ष्य प्राप्त करने के लिये प्रेरित करना साधना है।

- परमात्मा की मूर्ति के सामने बैठकर आरती धूप दीप करना विधियां है; साधना नहीं है। साधना वो है जब आप परमात्मा की मूर्ति के सामने या अकेले में या भीड में भी अकेले होकर परमात्मा के विचारों में खो जाओ; तथा इस विचार से कि परमात्मा ने आप पर कितनी कृपादृष्टि रखी है;  आप की आंखों से झर झर आंसू झरने लगे: वो साधना है। 

कुमार अहमदाबादी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मुलाकातों की आशा(रुबाई)

मीठी व हंसी रातों की आशा है रंगीन मधुर बातों की आशा है  कुछ ख्वाब एसे हैं जिन्हें प्रीतम से मदमस्त मुलाकातों की आशा है  कुमार अहमदाबादी